‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे ज्ञान कुंज के चार छात्र, पीएम मोदी से करेंगे संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के साइट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञान कुंज एकेडमी के कक्षा नौ से 12वीं तक के 111 छात्र-छात्राओं ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ विषय पर अपना लेख लिख अपलोड किया था। जिसमें से कक्षा नौ के चार छात्रों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है, जो 20 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।
इसकी लिखित सूचना लखनऊ से जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है। इसके अलावा चयनित छात्रों के मोबाइल पर भी लखनऊ से फोन कर और मैसेज के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही छात्रों के परिवार समेत स्कूल के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता आनलाइन कराई जाती है। यह परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की गई थी। जिसमें पूरे देश में कक्षा नौ से 12वीं तक के ढाई लाख छात्र-छात्राओं ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ विषय पर अपना लेख लिखकर आनलाइन अपलोड किया था। जिसमें से पूरे देश में 1050 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
इस प्रतियोगिता में ज्ञान कुंज एकेडमी के 111 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से कक्षा नौ के चार छात्र क्रमश: आलोक, राघवेंद्र, शिवम व सुवींद्र यादव का चयन हुआ है। जो 20 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। चयनित छात्र सुवींद्र यादव ने बताया कि पिछले मंगलवार को लखनऊ से फोन आया कि आपको को 20 जनवरी को प्रधानमंत्री से मिलने जाना है।
इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक व जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। जिनके माध्यम से आपके विद्यालय व आपको प्राप्त कराई जाएंगी। यह सुन हम खुशी से झूम उठे। इस बाबत विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पांडेय ने बताया कि बच्चों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन अभी जिविनि कार्यालय से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि ज्ञान कुंज के चार छात्रों की सूची प्राप्त हो गई है। जिनको 20 जनवरी को दिल्ली में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ प्रतिभाग करना है।