{"_id":"58b199b44f1c1b1b4bb247e9","slug":"balia-sealdah-express-crossed-from-crack-railway-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टलाः चटकी पटरी से गुजरी बलिया-सियालदह एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टलाः चटकी पटरी से गुजरी बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Sat, 25 Feb 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
चटकी पटरी बदलते गैंगमैन
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
बलिया जिले के रेवती-सुरेमनपुर के बीच नारायणगढ़ के सामने शनिवार को चटकी रेल पटरी से बलिया-सियालदह एक्सप्रेस गुजर गई। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। कीमैन की नजर पड़ी तो उसने तत्काल पीडब्लूआई को दी। इसके बाद 10 किमी के काशन पर सभी ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
रेवती व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच नारायणगढ़ गांव के सामने 32 किलोमीटर पर रेल पटरी चटक गई। बलिया-सियालदह ट्रेन इसी ट्रैक से गुजर भी गयी। इसी बीच की मैन विजय की नजर चटकी रेल पटरी पर गयी तो उन्होंने इसकी सूचना पीडब्लूआई आर के चौहान को दी।
इसके बाद पीडब्लूआई ने स्टेशन मास्टर सुरेमनपुर को मेमो दिया। मेमो मिलने के बाद डाउन लोकनायक एक्सप्रेस को सुरेमनपुर में आधे घंटे तक रोक दिया गया और वैकल्पिक व्यवस्था कर इस ट्रेन का रवाना किया गया।
विज्ञापन
रेल पटरी चटकने की सूचना मिलते विभाग में खलबली मच गयी। पीडब्लूआई आरके चौहान ने बताया कि रेल पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है। इस दौरान ट्रेनों को 10 किमी के काशन पर रवाना किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संयोग रहा कि चटकी रेल पटरी पर कर्मचारियों की नजर पड़ गई।

Trending Videos
दानापुर-मुगलसराय रेल खंड पर भी चटकी पटरी
railway track
- फोटो : demo pic
दानापुर-मुगलसराय रेल खंड पर शनिवार की सुबह धीना रेलवे स्टेशन के समीप पटरी चटक गई। इसकी जानकारी सुबह ट्रैक का निरीक्षण कर रहे की-मैन ने दी।
सूचना मिलने के बाद धीना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने यह सूचना रेलवे कंट्रोल को दी।
इसके बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। इस बीच करीब 45 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा।