फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bakrid 2023: Goat written Allah and Mohammad came in the market, drinks 100 grams of ghee and frutti daily, ea

Bakrid 2023: बाजार में आया अल्लाह और मोहम्मद लिखा बकरा, रोज पीता है सौ ग्राम घी और फ्रूटी, खाता है बादाम

Wed, 28 Jun 2023 03:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Jun 2023 03:02 PM IST
सार

व्यापारी परिमल कुमार का दावा है कि बकरे के एक तरफ अल्लाह और दूसरी तरफ मोहम्मद लिखा हुआ है। उलेमा इस पर मुहर लगा चुके हैं। ऊंची कद काठी वाले तीन साल के इस बकरे का वजन 110 किलो है। इसे रोज 100 ग्राम घी, काजू-बादाम, फ्रूटी, रोटी, दाल और हर तरह की हरी सब्जियां और पत्ते खिलाते हैं।

विज्ञापन
Bakrid 2023: Goat written Allah and Mohammad came in the market, drinks 100 grams of ghee and frutti daily, ea
तोता परी बकरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद-उल-अजहा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अल्लाह की राह में कुरबानी पेश करने के लिए जानवरों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। मंगलवार को बेनिया बकरा मंडी में अल्लाह-मोहम्मद लिखा तोतापरी नस्ल का बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंगलवार को इस बकरे को लेकर आजमगढ़ के मुहम्मदपुर के परिमल कुमार बेनिया मंडी पहुंचे।

विज्ञापन

व्यापारी परिमल कुमार का दावा है कि बकरे के एक तरफ अल्लाह और दूसरी तरफ मोहम्मद लिखा हुआ है। उलेमा इस पर मुहर लगा चुके हैं। ऊंची कद काठी वाले तीन साल के इस बकरे का वजन 110 किलो है। इसे रोज 100 ग्राम घी, काजू-बादाम, फ्रूटी, रोटी, दाल और हर तरह की हरी सब्जियां और पत्ते खिलाते हैं। उन्होंने इस बकरे की कीमत छह लाख रुपये लगाई है। भेलूपुर के एक व्यक्ति ने 4,11,786 रुपये इसकी कीमत लगाई। बेनिया बकरा मंडी में मंगलवार को 80 हजार रुपये का विटल नस्ल का बकरा बिका। राजस्थान के सिरोही, मेवाती, बरबरी नस्ल के बकरे 25 से एक लाख रुपये तक के हैं। वहीं, बरबरी नस्ल के शमशेर-सल्लू की जोड़ी 90 हजार रुपये की है। जबकि देसी बकरे पांच से 10 हजार रुपये बिक रहे हैं।

विज्ञापन

कपड़े व सेवईं की खरीदारी भी बढ़ी

बकरीद को देखते हुए कपड़े की खरीदारी बढ़ी है। खासकर दालमंडी में महिलाओं की अधिक भीड़ हो रही है। वहीं, सेवईं की खरीदारी भी हो रही है। दुकानदार इस्माइल ने बताया कि ईद के दौरान सेवईं व लच्छा महंगा था। इस समय दोनों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो दाम घटा है। वहीं, गोला दीनानाथ मंडी में मेवे व मसाले की खरीदारी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहसुन, प्याज व अदरक की बढ़ी बिक्री

कुरबानी को देखते हुए लहसुन, प्याज और अदरक की खपत बढ़ गई है। पहड़िया मंडी में इनकी 15 से 20 प्रतिशत आवक बढ़ी है। थोक व्यापारी राहुल जायसवाल ने बताया कि आवक के साथ ही दाम में भी तेजी आई है। फुटकर में लहसुन 120 से 140 रुपये किलो, प्याज 20 से 25 रुपये किलो और अदरक 250 से 300 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि टमाटर 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed