फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLA vijay mishra appeared in court in gang rape case come from agra jail to varanasi

वाराणसी: पेशी पर पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी बाहुबली विधायक विजय मिश्र, कहा- ब्राह्मण ही सरकार बनवाते हैं

Thu, 02 Dec 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Dec 2021 11:20 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोप में आगरा जेल में निरुद्ध बाहुबली विधायक विजय मिश्र की गुरुवार को वाराणसी की सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय की अदालत में पेशी हुई।

विज्ञापन
Bahubali MLA vijay mishra appeared in court in gang rape case come from agra jail to varanasi
दुष्कर्म के आरोपी विधायक की कोर्ट में हुई पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की गुरुवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय की अदालत में पेशी हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा में विधायक को आगरा जेल से वाराणसी लाया गया। जैतपुरा की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता को मुकदमे वापस लेने, धमकाने और घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य आरोपों में वारंट बी पर लाकर विधायक को निधि पांडेय की अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


वहीं विधायक ने न्यायिक अभिरक्षा में कहा कि उनकी हत्या प्रदेश शासन कराने का कुचक्र रच रही है। रात भर सिर्फ दो सिपाहियों से गाड़ी चलवाकर लंबी यात्रा कराई गई। मधुमेह समेत कई रोग होने के बावजूद खान-पान समय से नहीं दिए जाने का भी विधायक ने आरोप लगाया।  

विज्ञापन

विधायक ने की ये मांग

विजय मिश्र ने कहा कि सरकार के इशारे पर राजनीतिक विद्वेष में फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। काशी विद्वत परिषद और प्रधानमंत्री से ब्राह्मण को न्याय और जान से रक्षा की मांग की। कहा कि ब्राह्मण ही सरकार बनवाते हैं। जिस दिन एक हो जाएं, सब समस्या हल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही में विधायक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को वारणसी के जैतपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बाहुबली विधायक विजय मिश्र के परिजनों और तीन बेटियों, दामाद सहित 14 लोगों ने घर पर आकर मुकदमा वापस लेने, समझौता के उद्देश्य से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।

इसी मामले में कोर्ट से जारी वारंट बी पर विधायक को आगरा जेल से सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय निधि पांडेय की अदालत में पेश कर रिमांड बनाया गया। पेशी की जानकारी पर विधायक के अधिवक्ता राधेश्याम चौबे व विवेक शंकर तिवारी समेत काफी संख्या में लोग जुट गए। 

बाहुबली विधायक बोले, राम किसी पार्टी के एजेंट नहीं

कोर्ट में पेशी के दौरान बाहुबली विधायक विजय मिश्र ने भगवान राम पर टिप्पणी की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि  भगवान राम क्षत्रिय नहीं बल्कि विष्णु के स्वरूप है। कहा कि राम किसी पार्टी के एजेंट नहीं है।

वारंट बी के तहत पेशी पर आए ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि मौजूदा सरकार ब्राह्मण विरोधी है। ऐसे मुकदमे लादे गए कि ताकि विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सकूं। रंगबाजी, गुंडा टैक्स संबंधी कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।

'अंतिम सांस तक करता रहूंगा गलत का विरोध'

गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए बाहुबली विधायक ने कहा कि  डेढ़ साल पूर्व आईबी से जांच कराई गई थी। मैं अपनी संपत्ति किसी को भी देने को तैयार हूं। किसी भी सरकार के सामने घुटने टेकने वालों में से मैं नहीं हूं, भले ही गर्दन कट जाए। गलत का विरोध अंतिम सांस तक करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed