फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bahi on the banks of the sursari, the melody of the songs of Bharat Sharma

सुरसरि के तट पर बही भरत शर्मा के गीतों की सुरसरि

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bahi on the banks of the sursari, the melody of the songs of Bharat Sharma
राम ना बिगड़िहें जेकर, केहू ना बिगाड़ी जी...निर्गुण की धुन से सुरसरि के सुरम्य तट पर श्रोताओं को भक्ति के अनूठे स्वरूप से रूबरू कराया। भोजपुरी गायक भरत शर्मा के निर्गुण पर श्रोता देर रात तक झूमे। लोक गायक ने मंच तो सबसे अंत में संभाला लेकिन उनकी सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। बुधवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर नवरात्र महोत्सव की सातवीं संध्या सजाई गई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत सुमन अग्रहरि के देवी भजन से हुई। इसके बाद डॉ. कमला शंकर ने गिटार वादन तथा अदिति चक्रवर्ती का गायन हुआ। इसी क्रम में कलाकार मन्नू यादव, संतोष मिश्र, शैलबाला मिश्रा व ममता शर्मा ने भी मंच पर हाजिरी लगाई। युवा नृत्यांगना सोनी सेठ ने कथक के माध्यम से देवी की आराधना की। तबले पर डॉ. अशेष नारायण मिश्र ने परंपरागत प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। प्रख्यात लोक गायक भरत शर्मा ने जब मंच संभाला तो दर्शकों ने भी तालियों से उनका स्वागत किया। भरत शर्मा ने अपने गायन की शुरूआत निमिया के डार मईया... से करने के बाद घरहीं में माई के बुलाईब व माई के बसेरवा बा निमिया के डार... समेत कई प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग, आश्रय सेवा संस्थान व सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव की शुरुआत धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, जगजीतन पांडेय, डॉ.गणेश दत्त शास्त्री, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, श्रीकांत मिश्र व डॉ रत्नेश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed