फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Babatpur Varanasi Airport will be connected to Indore in summer schedule

काम की बात:समर शेड्यूल में इंदौर से जुड़ेगा वाराणसी एयरपोर्ट, जयपुर-पटना समेत कई शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट

Thu, 08 Feb 2024 12:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Feb 2024 12:25 PM IST
सार

उड़ान सेवा का समर शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसमें वाराणसी एयरपोर्ट इंदौर से जुड़ेगा। बता दें कि अभी बाबतपुर एयरपोर्ट से इंदौर के बीच विमान सेवा नहीं है। ऐसे में सेवा शुरू होने से इंदौर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।   

विज्ञापन
Babatpur Varanasi Airport will be connected to Indore in summer schedule
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

इंदौर के लिए विमान सेवा 31 मार्च से शुरू होगी। इसको लेकर डीजीसीए ने अनुमति दे दी है। इस माह के अंत तक कंपनियों की ओर से उड़ान सेवा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभी तक बाबतपुर एयरपोर्ट से इंदौर के बीच विमान सेवा नहीं है। समर शेड्यूल में जयपुर, पटना, खजुराहो आदि शहरों के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इंदौर-वाराणसी के बीच सीधी विमान सेवा 31 मार्च से शुरू होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान संचालन की अनुमति दे दी है। अब समय, किराया और दिन तय किया जाएगा। 
विज्ञापन


टूर ऑपरेटर प्रदीप राय ने बताया कि उज्जैन में महाकाल के दर्शन पूजन के लिए काशी से सड़क और रेलमार्ग ही विकल्प है। इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू होने से तीर्थ यात्रियों को काफी राहत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट से बंगलूरू, शारजाह, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, भुवनेश्वर, काठमांडो के लिए विमान सेवा संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed