फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath sale deed of the house of 1.85 crore

जानें कहां पर खरीदा गया भगवान शिव के लिए घर

Fri, 24 Feb 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Feb 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath sale deed of the house of 1.85 crore
amarujala - फोटो : amarujala

 महाशिवरात्रि से ऐन पहले भगवान शिव के लिए घर खरीदा गया है। तीन मंजिला इस घर की कीमत करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये है। यह घर भोलेनाथ की नगरी काशी में स्थित उनके मंदिर से महज चंद कदम की दूरी पर है।

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को 1.85 करोड़ रुपये में मंदिर से महज सौ मीटर की दूरी पर मेन रोड पर तीन मंजिला भवन खरीद लिया। रजिस्ट्री कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बाबा के नाम बैनामा कराया।
विज्ञापन


इस भवन में आने वाले समय में टिकट काउंटर के अलावा श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।  बांसफाटक फूलमंडी और शापुरी मॉल के बीच स्थित तीन मंजिला भवन में 27 कमरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


241.42 स्क्वायर मीटर रकबा वाले भवन के स्वामियों सतीश जालान, हेमा अग्रवाल और स्वाति अग्रवाल ने मिलकर बाबा के नाम बैनामा किया। इस भवन की खरीद को मंदिर प्रशासन बड़ी उपलब्धि मान रहा है। इसमें आने वाले समय में न्यूनतम शुल्क पर श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला खोलने की भी योजना है।

अभी इस भवन में कुछ किरायेदार रह रहे हैं जिनसे जल्द ही कमरे खाली कराए जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर के आसपास मुख्य मार्ग पर हमारे पास कोई जगह नहीं थी। यह भवन अब बाबा का हो गया है।


इससे योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार में सहूलियत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई न्यास की बैठक में भवन की खरीद के लिए प्रस्ताव पारित हुआ था। जल्द ही कुछ और भवनों की रजिस्ट्री कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed