{"_id":"591f51464f1c1b8523f233bc","slug":"baba-s-donation-will-be-linked-to-charity-work-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मार्थ कार्य की वेबसाइट से लिंकअप होगा बाबा का दान-चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मार्थ कार्य की वेबसाइट से लिंकअप होगा बाबा का दान-चढ़ावा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 20 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथ मंदिर के दान खातों के अलावा पूजा-आरती के टिकट विंडो को धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट से लिंकअप किया जाएगा। ताकि मंदिर के दान, चढ़ावा और टिकट की बिक्री में पारदर्शिता लाई जा सके। इसके लिए मंदिर की वेबसाइट नए सिरे से अपग्रेड की जाएगी।
विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने अपग्रेडेशन के लिए वेबसाइट हफ्ते भर तक बंद करने की अनुमति मांगी है। शनिवार को मंडलायुक्त के समक्ष इस मसले पर चर्चा होगी। वेबसाइट अपग्रेडेशन के दौरान मंगला आरती के अलावा भोग, शृंगार आरती, रुद्राभिषेक के टिकट मैनुअल जारी किए जाएंगे।
योगी सरकार धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट से काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट को लिंकअप करवा रही है। इसके बाद अब धर्मार्थ से संबंधित कैलाश मानसरोवर यात्रा, वरिष्ठ नागरिक धर्म यात्रा, ऑन लाइन मंदिर को मिलने वाले दान, चढ़ावे को भी ऑनलाइन किया जाएगा। अभी तक इलाहाबाद बैंक के खाते से मंगला आरती, भोग आरती के ऑनलाइन टिकट बिकते थे।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक से सिर्फ बड़ी दक्षिणा का ऑनलाइन लिंक था। अब इलाहाबाद बैंक के पेमेंट गेटवे से मंदिर की सभी योजनाएं लिंक की जा रही हैं। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट से मंदिर को जोड़ने की योजना के तहत अपग्रेडेशन के लिए अनुमति मांगी गई है।