{"_id":"5a953c6b4f1c1b512f8b48cc","slug":"ba-girl-student-commit-suicide-in-varanasi-there-are-three-suicide-in-24-hour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में दो छात्राओं ने लगाई फांसी, पिछले 24 घंटे में चार ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में दो छात्राओं ने लगाई फांसी, पिछले 24 घंटे में चार ने की आत्महत्या
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंगलवार को दो छात्राओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर में पिछले 24 घंटे में तीन छात्राओं और एक छात्र ने आत्महत्या की है। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कच्ची उम्र में इनके आत्मघाती कदम से आमजन भी खासे हैरत में हैं। बलिया के सिकंदराबाद के मूल निवासी और आजमगढ़ में पुलिस महकमे में तैनात मनदेव राम कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर नई बस्ती में मकान बनवा कर रहते हैं। यहां मनदेव की पत्नी तारा देवी, दो बेटे शैलेष व वीरेंद्र के अलावा बेटी किरण उर्फ रिंकू रहती थी। रिंकू बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को दोनों भाई कहीं गए हुए थे और तारा देवी बाहर गली में बैठी थीं। इसी दौरान रिंकू तख्त पर टेबल रखकर दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से झूल गई। तारा कुछ देर बाद वापस आईं तो किरण को फंदे से लटका देख शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़ कर आए और रिंकू को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किरण ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में घर के लोग कुछ बता नहीं सके।
विज्ञापन
प्रेमप्रसंग निकला कारण
demo pic
जंसा कस्बा निवासी गोपाल सेठ की बीकाम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली बेटी शिवानी सेठ (19) सोमवार की रात अपने कमरे के पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई।
किसी अज्ञात व्यक्ति ने सौ नंबर पर सूचना दी कि शिवानी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। इस सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ जंसा पुलिस मौके पर पहुंची।
जंसा थानाध्यक्ष के अनुसार छात्रा ने प्रेमप्रसंग के चक्कर में आत्महत्या की है। परिवारीजनों ने उसे डांट-फटकार कर पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था तो इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने बताया कि शिवानी तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।
बीते पांच दिनों में जिले में आत्महत्या के पांच मामले सामने आए। इनमें कक्षा सात में पढ़ने वाली एक बच्ची, इंटरमीडिएट की एक छात्रा और स्नातक में पढ़ने वाली दो युवतियां व एक युवक शामिल है।