फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: The laborer who went to the toilet died by drowning in the pond, there was uproar in the family

आजमगढ़ : शौच के लिए गए मजदूर की पोखरे में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

Fri, 10 Sep 2021 06:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 06:27 PM IST
सार

मृतक चार पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
Azamgarh: The laborer who went to the toilet died by drowning in the pond, there was uproar in the family
डूबकर मौत - फोटो : Demo Pic

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुंआकला गांव निवासी मजदूर का शव शुक्रवार को पोखरे में उतराया मिला। वह शुक्रवार की सुबह घर से शौच जाने की बात कह कर निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन


लहुआंकला गांव निवासी रामसम्हार (58) पुत्र दुबरी राम शुक्रवार की सुबह शौच जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसी दौरान गांव के पोखरे में पैर फिसल जाने से डूब गया। दो घंटे बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका शव पोखरे में उतराया हुआ देखा।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोखरे से निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed