फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh's Mubarakpur town seal for fear of increasing Corona Virus, movement stopped without permission

# Corona Virus का खतरा बढ़ने के डर से आजमगढ़ का मुबारकपुर कस्बा सील, बिना अनुमति आवाजाही रोकी

Thu, 02 Apr 2020 07:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Apr 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh's Mubarakpur town seal for fear of increasing Corona Virus, movement stopped without permission
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने के डर से बृहस्पतिवार को मुबारकपुर कस्बे को सील कर दिया गया। यहां दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज से 25 जमाती लौटे थे। अब प्रशासन की अनुमति के बगैर यहां से न कोई बाहर जा सकेगा और न कस्बे में कोई आ सकेगा। कस्बे से सटे नेवादा गांव पर विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि यहां के 10 जमाती थे।

विज्ञापन

 

निजामुद्दीन मरकज से लौटे पांच लोग मुबारकपुर कस्बे में अपने घरों में रह रहे थे। नौ लोग मदरसे में ठहरे हुए थे जिनमें दो लोकल थे। मुबारकपुर कस्बे के नेवादा मोहल्ले में 10 लोग मिले जो 28 दिन पहले मरकज से लौटे थे। इनमें चार लोग संभल, दो गाजियाबाद, दो मेरठ और दो आसाम व मुजफ्फरनगर के हैं। सभी को राजकीय मेडिकल कालेज में रखा गया है। मरकज से लौटा एक व्यक्ति सरायमीर क्षेत्र में भी मिला है। उसे भी क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन

 

डीएम एनपी सिंह ने बताया कि सतर्कता की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। कस्बे में रहने वाले अब बिना अनुमति बाहर नहीं आ जा सकेंगे और न ही कोई बाहरी व्यक्ति ही कस्बे में प्रवेश कर सकेगा। नेवादा में सर्वाधिक 10 लोगों के आने की सूचना है। जिसके चलते नेवादा पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed