फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh ranks first state for providing employment youth surpassing Lucknow and Noida Varanasi ranks sixth

UP: युवाओं को रोजगार देने में लखनऊ, नोएडा को पछाड़कर आजमगढ़ प्रदेश में प्रथम, वाराणसी छठवां; देखें आंकड़े

Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक सेठ, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अभिषेक सेठ, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
सार

Varanasi News: रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में वाराणसी ने प्रदेश के शीर्ष जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी के टॉप-6 जिलों में शामिल वाराणसी को छठवां स्थान मिला है। वहीं आजमगढ़ ने लखनऊ और नोएडा जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पूर्वांचल में बढ़ते रोजगार अवसरों को दर्शाती है।

विज्ञापन
Azamgarh ranks first state for providing employment youth surpassing Lucknow and Noida Varanasi ranks sixth
रोजगार देने के मामले में वाराणसी प्रदेश में छठवें स्थान पर। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश में लखनऊ, कानपुर और नोएडा को पछाड़कर आजमगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। वहीं प्रदेश में वाराणसी छठवें स्थान पर है। इन जिलों में युवा लोन लेकर छोटे उद्योग लगाकर महीने के लाखों कमा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में आजमगढ़ 10.62% के साथ पहले स्थान और बलिया 9.84% के साथ दूसरे स्थान पर है। इसमें मऊ 3.62% लोन वितरण के साथ सबसे निचले पायदान पर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दो महीने अप्रैल और मई में वाराणसी को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में कुल 3000 युवाओं को जोड़ने लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 
विज्ञापन


उद्योग विभाग में युवाओं से कुल 1763 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें विभाग के ओर से 1547 आवेदनों को जांच के बाद बैंकों को फॉरवर्ड कर दिया गया। बैंकों द्वारा एक साल में 342 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि 235 युवाओं के खातों में लोन की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके साथ ही वाराणसी का लोन वितरण प्रतिशत 7.83% पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर और नोएडा को माना जाता है बिजनेस हब
प्रदेश में विकास की धुरी कहे जाने वाले लखनऊ, कानपुर और नोएडा को पछाड़कर आजमगढ़ प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। वाराणसी, लखनऊ और कानपुर नगर तीनों को ही शासन द्वारा 3000-3000 रोजगार इकाइयां स्थापित करने का एक समान लक्ष्य मिला था। वहीं, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) को 1700 रोजगार का लक्ष्य दिया गया था। इसके अलावा आजमगढ़ को 2900 का लक्ष्य दिया गया था। 

इसमें आजमगढ़ और वाराणसी ने अपने आवेदनों को लोन में बदलने में कहीं अधिक कुशलता दिखाई है। लखनऊ 5.80% लोन वितरण दर के साथ राज्य में 33वें स्थान पर पिछड़ गया है। कानपुर नगर 5.53% की कछुआ गति के साथ सूची में 40वें स्थान पर खिसक गया है। प्रदेश का सबसे बड़ा बिजनेस हब माना जाने वाला गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) मात्र 4.65% की वितरण दर के साथ 58वें पायदान पर अटका हुआ है।

आंकड़ों पर एक नजर

शहर लक्ष्य (इकाइयां) लोन वितरण दर (%) राज्य में रैंकिंग
आजमगढ़ 2900  10.62%  प्रथम स्थान
वाराणसी  3000  7.83%  छठा स्थान
लखनऊ  3000  5.80%  33वां स्थान
कानपुर नगर  3000  5.53%  40वां स्थान
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)  1700  4.65%  58वां स्थान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वाराणसी का प्रदेश में छठवां और पूर्वांचल में तीसरा स्थान हमारी टीम और स्थानीय युवाओं के साझा प्रयासों का परिणाम है। शासन द्वारा दिए गए 3000 रोजगार इकाइयों के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों में से 235 युवाओं के खातों में लोन राशि ट्रांसफर भी हो चुकी है। बचे हुए आवेदनों को भी जल्द से जल्द स्वीकृत कराने के लिए बैंकों के साथ लगातार फॉलो-अप किया जा रहा है। - अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त, उद्योग विभाग।

 

मंडल में वाराणसी आगे पहुंच रहा है। लखनऊ, कानपुर और नोएडा जैसे स्थापित औद्योगिक व व्यावसायिक महानगरों को पछाड़कर राज्य स्तर पर छठवां और पूर्वांचल में तीसरा स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि हमारे क्षेत्र में ग्राउंड लेवल पर प्रशासनिक मशीनरी और बैंकों ने मिलकर पूरी तत्परता से काम किया है। हमारा प्रयास वाराणसी मंडल को प्रदेश में स्वरोजगार का अग्रणी मॉडल बनाने का है। - मोहन शर्मा, संयुक्त आयुक्त, उद्योग विभाग।

एक नजर तथ्यों पर

  • आजमगढ़ व वाराणसी मंडल: आजमगढ़ के साथी जिले बलिया ने 9.84% लोन वितरण (187 युवा) के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं मऊ में 3.62% (76 युवा) लोन बांटा गया। वाराणसी के पड़ोसी जिले चंदौली में 6.76% (115 युवा), जौनपुर में 6.52% (189 युवा) और गाजीपुर में 4.94% (89 युवा) वितरण हुआ है।
  • प्रयागराज मंडल: प्रयागराज में 6.14% (172 युवा), कौशाम्बी में 6.22% (112 युवा) और फतेहपुर में 6.16% (117 युवा) वितरण के साथ स्थिति मजबूत है। प्रतापगढ़ में यह आंकड़ा 5.53% (105 युवा) रहा।
  • गोरखपुर, बस्ती और मिर्जापुर मंडल: देवरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8.59% (146 युवा) लोन वितरित किया। जबकि गोरखपुर में 4.26% (115 युवा), बस्ती में 5.95% (131 युवा), संतकबीरनगर में 6.06% (97 युवा) और मिर्जापुर में 5.19% (135 युवा) वितरण दर्ज हुआ। कुशीनगर (3.89%) और महाराजगंज (3.28%) इस दौड़ में थोड़े पीछे चल रहे हैं।
  • अयोध्या मंडल: अयोध्या जिले में 5.59% (123 युवा), सुल्तानपुर में 5.29% (127 युवा) और अमेठी में 5.24% (89 युवा) लोन वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed