{"_id":"5a6e1d944f1c1b83268b709a","slug":"azamgarh-police-top-in-up-did-encounters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आजमगढ़ पुलिस इनकाउंटर करने में अव्वल, 19 मुठभेड़ों में मार गिराए इतने बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आजमगढ़ पुलिस इनकाउंटर करने में अव्वल, 19 मुठभेड़ों में मार गिराए इतने बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
encounter
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आतंकवाद की नर्सरी तो कभी अंडरवर्ल्ड डान अबु सलेम की वजह से आजमगढ़ जिले का नाम भले ही सुर्खियों में रहा हो, लेकिन बीती 26 जनवरी की रात सिधारी थाने के हलुवाडीह पंप के पास हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी मुकेश राजभर को ढेर करने के बाद जिले का नाम प्रदेश में नंबर एक पर हो गया है।
मुकेश के रुप में पांचवां एनकाउंटर होने के बाद जिले की पुलिस ने शामली जिले को पीछे छोड़ दिया है। अपराध नियंत्रण के लिए सरकार की तरफ से खुली छूट मिलते ही पुलिस बदमाशों को उनकी मांद में घुसकर तलाश करने लगी।
पुलिस के भय के चलते अपराधी या तो जिले से बाहर चले गए या फिर दर्ज किसी पुराने मुकदमे में आत्मसमर्पण कर जेल चले गए। एसपी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध छेड़ी गई जंग का पहला आगाज तीन अगस्त 2017 को मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर कुटी के पास 15 हजार रुपये के इनामी जयहिंद यादव को मुठभेड़ में ढेर करने से किया गया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में मुठभेड़ और एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया। इस कार्रवाई में आजमगढ़ की पुलिस को टक्कर देते हुए शामली जिले की पुलिस भी फार्म में आ गई।
जिले की पुलिस जयहिंद के एनकाउंटर के कुछ ही दिन के भीतर रामपुर जिले की पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए सुजीत सिंह बुढ़वा, श्यामबाबू पासी गिरोह का रामजी पासी, छन्नू सोनकर, को मुठभेड़ में ढेर कर एनकाउंटर के मामले में शामली जिले की बराबरी कर लिया।

44 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
demo pic
26 जनवरी की रात सिधारी थाना क्षेत्र के हलुवाडीह गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश मुकेश राजभर को एनकाउंटर में मार गिराने के बाद पुलिस प्रदेश में एनकाउंटर के मामले में टाप पर पहुंच गई है।
एसपी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में अब तक जिले में कुल 19 मुठभेड़ों में पांच बदमाश ढेर कर दिए गए। जबकि 10 से अधिक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए। इसमें दिल्ली पुलिस का वांटेड इनामी बदमाश भीम उर्फ सागर पुलिस की गोली से घायल होने पर उसका पैर कट गया है।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से 15 पुलिस वाले भी घायल हो गए। जबकि 44 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि आमजन में आतंक का पर्याय बने कई अपराधियों का नाम हमारी लिस्ट में शामिल है।
ऐसे बदमाश या तो इलाका छोड़कर भाग जाए, नहीं तो हमारी पुलिस उन्हें नहीं छोड़ेगी। मुकेश के एनकाउंटर के बाद पुलिस इस मामले में प्रदेश में नंबर एक पर पहुंच गई है।