{"_id":"5bfeb06bbdec2241b30271f4","slug":"azamgarh-girl-student-commit-suicide-after-tet-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: टीईटी का पेपर खराब होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: टीईटी का पेपर खराब होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में संपन्न हुए टीईटी की परीक्षा में पेपर खराब होने से डिप्रेशन की शिकार छात्रा ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को गोली मारकर हत्या करने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृत छात्रा प्रियंका (22) पुत्री मनोज कुमार आजमगढ़ जिले के खोजापुर माधवपट्टी गांव की रहने वाली थी। दो भाईयों में छोटी प्रियंका पढ़ने में ठीक थी। उसके काबिलियत को देखते हुए परिवार के लोग उसे आगे बढ़ने के लिए पढ़ा रहे थे। प्रियंका ने हाल ही में संपन्न हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर दी थी। घर आने पर प्रश्नपत्रों का मिलान करने पर पता चला कि उसका पेपर खराब हो गया है।
इस बात को लेकर प्रियंका कई दिनों से डिप्रेशन में थी। वह परिवार के लोगों से भी कम बात कर रही थी। हालांकि परिवार के लोग उसे सांत्वना दे रहे थे। बुधवार की सुबह परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। सुनसान माहौल पाकर प्रियंका अपने कच्चे मकान के रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रियंका की मौत के बाद परिवार के लोग उसकी लाश अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि प्रियंका के घर वाले गोली मारकर उसकी हत्या कर लाश अंतिम संस्कार करने ले जा रहे हैं।
तत्काल पुलिस गांव में पहुंची और रास्ते में लोगों को रोककर प्रियंका की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर बृजेश यादव ने बताया कि शव को पीएम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी

विवाद से नाराज चार बच्चों ने ट्रेन से कट कर दी जान
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर डगरा के पास मंगलवार को ट्रेन से कटकर मरने वाली महिला की दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे उसके पिता ने पहचान की। बताया कि वह अपने घर पर विवाद होने से नाराज होकर निकली और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार को महिला की शिनाख्त होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इधर, बुधवार शाम को इसी स्थान पर गरीब नवाज एक्सप्रेस के सामने कूदकर अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के असरी गांव निवासी मीला देवी (40) पत्नी प्रकाश चार बच्चों की मां थी। उसका मायका दीदारगंज थाने के निकासीपुर गांव में था। मंगलवार को मीला का घर वालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकली और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उधर मां के लापता होने पर बच्चों ने अपने ननिहाल फोनकर सूचना दिए तो मीला के पिता बेटी को तलाशने लगे। बुधवार को वह जिला अस्पताल के मोर्चरी पर पहुंचकर उसकी पहचान किया।