फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Former SP MP Ramakrishna Yadav passed away, was undergoing treatment in Lucknow

आजमगढ़ः समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Sat, 25 Jan 2020 10:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 25 Jan 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Former SP MP Ramakrishna Yadav passed away, was undergoing treatment in Lucknow
जिला कार्यालय पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा नेता - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जिले के पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का शनिवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

 

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि रामकृष्ण जी गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के हितैषी थे। वे उनकी लड़ाई बराबर लड़ते रहे। उनकी राजनीतिक शुरुआत कम्युनिस्ट पार्टी से हुई थी। वे 1989 में बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए। लोकसभा में उन्होंने आजमगढ़ की आवाज बराबर उठाई।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर बाद में वे समाजवादी पार्टी में आ गए। अखिलेश यादव की सरकार में गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोकसभा में राजबहादुर यादव, रामदरस यादव, राजाराम सोनकर, संतोष सोनकर, रिंकू यादव, मेराज अहमद, अब्दुर्रहमान, ओंकार यादव, रामपलट यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed