{"_id":"615c4ea38ebc3e762a675316","slug":"azamgarh-encounter-took-place-near-nasirpur-police-arrested-two-cow-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : नसीरपुर के पास हुई मुठभेड़, पुलिस ने दो गो तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : नसीरपुर के पास हुई मुठभेड़, पुलिस ने दो गो तस्करों को किया गिरफ्तार
Tue, 05 Oct 2021 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:40 PM IST
सार
पुलिस ने जब तस्करों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो एक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बिलरियागंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर मोहम्मदपुर के रास्ते नसीरपुर की तरफ आ रहे है। वे पिकअप से गोवंश को बिहार ले जाते हैं। इसके बाद पुलिस टीम नसीरपुर चौराहे पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में दो बाइक आती हुई दिखाई दी। पास आने पर पुलिस ने टार्च दिखा कर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मुड़ कर भागने लगने। लेकिन सड़क पर पानी लगे होने के कारण दोनों फिसल कर गिर गए। पुलिस पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो एक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान शहदाब और तैयब निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई।
विज्ञापन