{"_id":"5f09f9b657e2da7b37249d8b","slug":"azamgarh-bike-riding-miscreants-shot-young-man-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के कटहन गांव निवासी 40 वर्षीय हरिपाल सिंह पुत्र अमरदेव सिंह को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हरिपाल के बाह में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल हरपाल को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के समय हरिपाल सिंहपुर बाजार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
घटना के पीछे क्या कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं चर्चा इस बात की है कि दो दिन पूर्व हरिपाल के भाई कृष्णपाल से अनुसूचित बस्ती के कुछ लोगों से मारपीट हुई थी। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन