{"_id":"671f900004715d2d6b07e99f","slug":"ayurveda-food-festival-and-run-for-ayurveda-program-organized-awareness-through-street-plays-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आयुर्वेद फूड फेस्टिवल और रन फॉर आयुर्वेद कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आयुर्वेद फूड फेस्टिवल और रन फॉर आयुर्वेद कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
Mon, 28 Oct 2024 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:52 PM IST
सार
Varanasi News : शिक्षकों के साथ-साथ आम जनता ने भी इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया। ईसमें कुल 30 से भी ज्यादा आयुर्वेदिक पौष्टिक आहार एवं पेय रखे गए थे। फूड फेस्टिवल का आयोजन प्रोफेसर अवधेश कुमार एवं उनकी टीम के चिकित्सकों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2024' के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रोफेसर शशि सिंह के नेतृत्व में आयुर्वेद फूड फेस्टिवल और रन फॉर आयुर्वेद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे महाविद्यालय परिसर से रन फॉर आयुर्वेद कार्यक्रम के अंतर्गत रैली आयोजित की गई।
विज्ञापन
रैली में क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम के मार्गदर्शन में जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों ने भी भाग लिया। रैली के दौरान संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास आयुर्वेद के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
अपराह्न 12 बजे से छात्रों एवं छात्राओं द्वारा फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसमें आयुर्वेद आहार से संबंधित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन