{"_id":"622dff4a5fa8b122dc6dacfc","slug":"ayurveda-faculty-bhu-medical-students-protest-for-increase-pg-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट वृद्धि पर फैसला नहीं, कुलपति को बुलाने पर अड़े मेडिकल छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट वृद्धि पर फैसला नहीं, कुलपति को बुलाने पर अड़े मेडिकल छात्र
Sun, 13 Mar 2022 08:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:29 PM IST
सार
छात्रों ने संकाय के शिक्षकों पर धरना खत्म करने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
बीएचयू: आयुर्वेद में पीजी में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर बीएचयू कुलपति आवास के बाहर मेडिकल छात्रों का धरना प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे मेडिकल छात्र अब कुलपति को धरनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि तीन दिन से चल रहे धरने में अब तक कुलपति एक दिन भी मिलने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी, तब तक उनका धरना चलता रहेगा। आयुर्वेद संकाय के छात्र शुक्रवार से ही पीजी क्लास में सीट वृद्धि के लिए कुलपति आवास पर धरना दे रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस फैसला न लिए जाने से उनकी नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि सत्र 2019-20 में शिक्षकों की संख्या 108 से अधिक हो गई है, लेकिन अब तक एमडी, एमएस की सीट नहीं बढ़ाई गई। करीब डेढ़ साल से सीट वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
छात्रों ने संकाय के शिक्षकों पर धरना खत्म करने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान डॉ. अखिलेंद्र मिश्रा, डॉ. अमरीश मिश्रा, डॉ. इंद्रजीत वर्मा, डॉ. अभिषेक दिवाकर, डॉ. अजय यादव, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रियंका सरकार, डॉ. श्वेता, डॉ. विकास चौरसिया, डॉ. राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।