फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awadhesh Rai murder case Mafia Mukhtar Ansari online appearance could not be done

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की ऑनलाइन पेशी नहीं हो सकी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

Fri, 17 Mar 2023 07:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 07:53 PM IST
सार

वाराणसी के 31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में शुक्रवार को अभियोजन को वादी पक्ष की तरफ से बहस शुरू करना था। माफिया मुख्तार अंसारी की ऑनलाइन पेशी नहीं हो सकी।  इस वजह से मामले में बहस नहीं शुरू हो सकी।

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case Mafia Mukhtar Ansari online appearance could not be done
कचहरी परिसर में मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चर्चित अवधेश राय हत्याकांड के मामले में बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को ऑनलाइन पेशी नहीं हो सकी। मुख्तार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ना था, लेकिन तकनीकी वजहों से ऐसा नहीं हो सका। इस वजह से मामले में बहस नहीं शुरू हो सकी। अब विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने बहस पर सुनवाई के लिए 20 मार्च तय की है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में शुक्रवार से 31 वर्ष पहले अवधेश राय हत्याकांड में बहस शुरू होनी थी, लेकिन बांदा जेल में बंद मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी की ऑनलाइन पेशी नहीं हो सकी। अभियोजन यानी वादी और आरोपी पक्ष के अधिवक्ता बहस के लिए पूरी तैयारी से पहुंच रहे थे, लेकिन उन्हें लाैटना पड़ा।
विज्ञापन


अभियोजन की तरफ से मुख्य गवाह पूर्व विधायक अजय राय सहित छह गवाहों का बयान दर्ज कराया गया था। बचाव पक्ष की तरफ से पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी समेत 6 गवाहों का बयान दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 साल पहले घर के दरवाजे पर अवधेश राय की हुई थी हत्या

3 अगस्त 1991 की सुबह वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में चेतगंज थाने से चंद कदम दूर स्थित आवास के द्वार पर ही पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में  अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम (अब मृत), भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed