{"_id":"5d97a7998ebc3e0144721caf","slug":"avnish-awasthi-varanasi-news-vns487452681","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव गृह थानों का निरीक्षण कर करेंगे जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव गृह थानों का निरीक्षण कर करेंगे जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में तेजी से बढ़े अपराध पर पुलिस अफसरों से शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह जवाब तलब करेंगे। इस दौरान सदर तहसील परिसर में ट्रांसपोर्टर की हत्या का खुलासा न होना, एक लाख के इनामी बदमाश झुन्ना पंडित की गिरफ्तारी के साथ ही गंभीर किस्म की अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की लचर कार्यशैली सवालों के घेरे में होगी।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी एक दिवसीय दौरे पर सुबह शहर पहुंचेंगे। इस दौरान वह दो थानों को औचक निरीक्षण कर जिले की पुलिस की कार्यशैली को परखेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में महकमे के राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में दिनदहाड़े सरेराह सनसनीखेज तरीके से की गई हत्याओं के कारण सवालों के घेरे में आई जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद अपर मुख्य सचिव रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
वारदात दर वारदात, नहीं हो रहे खुलासे
हाल के महीनों में कई ऐसी वारदात हुईं, जिनसे जुड़े आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। बीते मई और जून महीने में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या की गई, लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों को गिरफ्तार करना दूर चिह्नित भी नहीं कर सकी। जून महीने में ही कैंट थाना के ऐढ़े गांव में चौकीदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, लेकिन खुलासा अब तक नहीं हो सका। सथवा के पूर्व प्रधान के अपहरण और पहड़िया क्षेत्र के पाइप कारोबारी व मढ़वा के दिव्यांग चाय-पान विक्रेता की हत्या का मास्टर माइंड एक लाख का इनामी बदमाश झुन्ना पंडित गिरफ्तार नहीं किया जा सका। सारनाथ क्षेत्र की वृद्धा और सदर तहसील परिसर में ट्रांसपोर्टर की हत्या का खुलासा भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।