{"_id":"5bc8d867bdec22696d7809e4","slug":"avimukteshwar-mahadev-temple-pinnacle-falldown-in-kashi-vishwanath-temple-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों की उछलकूद से अविमुक्तेश्वर महादेव के शिखर का कलश गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों की उछलकूद से अविमुक्तेश्वर महादेव के शिखर का कलश गिरा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र परिसर स्थित अविमुक्तेश्वर महादेव का मंदिर के शिखर का कलश गुरुवार की दोपहर में गिर गया। बंदरों की उछलकूद से गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब पर यह घटना घटी। कलश के गिरते ही मंदिर प्रशासन सक्रिय हो गया। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने उसे उठाकर मंदिर कार्यालय में सुरक्षित रखवाया।
विश्वनाथ मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के दो स्वर्ण जडि़त शिखर के अलावा अगल बगल छह से सात छोटे बड़े मंदिर हैं। वहीं मंदिर परिसर में बंदरों की संख्या भी काफी अधिक हैं। उनके उछल कूद से अक्सर तार लाइट और अन्य चीजें टूट जाती हैं।
बंदरों के उछलकूद के चलते ही 29 सितंबर को भी इसी मंदिर के शिखर का पीतल का कलश गिर गया था, जिसकी जानकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दी गई। मजिस्ट्रेट ने उस कलश को भी रखवा दिया गया था। जबकि उससे दो दिन पूर्व मंदिर के स्वर्ण शिखर का का करीब एक फुट का टुकड़ा शिखर से अलग होकर गिर गया था। इसे कड़ी सुरक्षा में मंदिर कार्यालय में रखवाया गया।