फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Autos running from CNG in the city, five months' delay to the villagers

शहर में सीएनजी से दौड़ रहे ऑटो, गांव वालों को पांच माह की मोहलत

Sat, 03 Apr 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Autos running from CNG in the city, five months' delay to the villagers
वाराणसी। शहर मेें 4,732 ऑटो अब सीएनजी से दौड़ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के 11,567 ऑटो को सीएनजी संचालित करने के लिए पांच महीने (अगस्त 2021) की मोहलत और दी गई है। वहीं, सिटी परमिट पर चल रहे 85 ऑटो अब तक सीएनजी में तब्दील नहीं हुए हैं। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ऐसे ऑटो के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, संभागीय परिवहन अथॉरिटी (आरटीए) ने 31 मार्च तक शहर के सभी ऑटो को सीएनजी में तब्दील करने का लक्ष्य रखा था। बता दें कि पेट्रोल से करीब 30 फीसदी सस्ता होने के कारण सीएनजी से वाहन चालकों का मुनाफा भी बढ़ा है। वर्तमान में शहर में 10 सीएनजी स्टेशन हैं और जल्द ही 13 और खुल जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में भी पांच सीएनजी स्टेशन खोलने पर गेल इंडिया काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed