{"_id":"5d14bb3d8ebc3e3c70302165","slug":"auto-truck-collision-three-people-died-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-ट्रक की टक्कर ने छीनी तीन जिंदगियां, आधा दर्जन जिला अस्पताल में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-ट्रक की टक्कर ने छीनी तीन जिंदगियां, आधा दर्जन जिला अस्पताल में रेफर
Thu, 27 Jun 2019 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Jun 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और टेंपो में हुई टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित कांशीराम आवास के पास गुरुवार दोपहर टेंपो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बांसडीह कस्बे से सटे ग्राम सभा नकहारा निवासी गंगासागर राजभर अपने परिवार के साथ खानपुर डुमरिया स्थित ससुराल में आयोजित शादी में जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में गंगासागर राजभर(50), मुन्ना राजभर(35), सोनबरसा देवी(55), रंभा(12), निधि(10), सिद्धि(08), मनु(12) किरण(35), राबड़ी देवी(32) घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे कांशीराम आवास के आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos
सब इंस्पेक्टर कमला यादव एवं प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मनु(12), किरण(35) और राबड़ी देवी(32) को मृत घोषित कर दिया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।