{"_id":"66a078b199430f49960fca3c","slug":"auto-analyzer-will-be-used-for-testing-at-health-centers-in-varanasi-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑटो एनालाइजर से होगी जांच, तीन घंटे में हो सकेगी 100 सैंपल का होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑटो एनालाइजर से होगी जांच, तीन घंटे में हो सकेगी 100 सैंपल का होगा टेस्ट
Wed, 24 Jul 2024 09:14 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Jul 2024 09:14 AM IST
सार
वाराणसी जिले में अस्पतालों की तर्ज पर स्वास्थ्य केंद्रों पर अब ऑटो एनालाइजर से जांच होगी। ऐसे में अब मरीजों को कम समय में खून की जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
विस्तार
सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर अब स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को कम समय में खून की जांच की रिपोर्ट मिल सकेगी। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर पूरी क्षमता के साथ जांच करने वाली एनालाइजर मशीन को लगवाई जा रही है। तीन घंटे में 100 सैंपल की जांच इस मशीन से हो सकेगी।
विज्ञापन
जिले में शहरी इलाकों में पांच और ग्रामीण इलाकों में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। औसतन हर दिन सीएचसी पर मौसमी बीमारी, गर्भवती महिलाओं के साथ ही अन्य बीमारियों वाले 300 से अधिक मरीज आते हैं।
विज्ञापन
वर्तमान समय में सीएचसी पर लैब में जो एनालाइजर मशीन है, उस पर 30 सैंपल की जांच रिपोर्ट तीन घंटे में मिलती है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि इससे तीन घंटे में 100 सैंपल की जांच होगी। अभी शहरी सीएचसी चौकाघाट, दुर्गाकुंड का चयन कर यहां मशीन मंगवाई गई है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
मरीजों को खून की जांच की सुविधा के लिए दो शहरी सीएचसी पर पूरी क्षमता की जांच मशीन मंगवाई गई है। इससे जांच के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन स्तर पर प्रयास कर और सीएसआर से आने वाले दिनों में अन्य सीएचसी पर भी इसको लगवाया जाएगा। -हिमांशु नागपाल, सीडीओ