फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Audio clip of conversation with CM goes viral, notice issued to business leader

सीएम से बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल, व्यापारी नेता को नोटिस जारी, जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 24 Aug 2020 01:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 24 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Audio clip of conversation with CM goes viral, notice issued to business leader
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई बातचीत की कॉल रिकार्डिंग की और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है और रविवार की रात राकेश जैन को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार, सिगरा क्षेत्र की संपूर्णानंद कॉलोनी निवासी राकेश जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर शासन की नीतियों और कार्यकारी निर्णयों के संबंध में अवगत कराया था। इस दौरान बिना अनुमति लिए ही बातचीत की ऑडियो क्लिप तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इस तरह से राकेश जैन ने संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर बातचीत की गोपनीयता को भंग किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि राकेश जैन तीन दिन के भीतर उन्हें स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं प्रतीत होगा तो राकेश के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने इंस्पेक्टर सिगरा को राकेश जैन को नोटिस का तामीला करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Audio clip of conversation with CM goes viral, notice issued to business leader
व्यापारी नेता राकेश जैन - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी से बातचीत की भाजपा जिलाध्यक्ष की ऑडियो क्लिप भी हुई थी वायरल

लॉकडाउन के दौरान बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से फोन पर बातचीत की थी। पीएम मोदी और भाजपा जिलाध्यक्ष की बातचीत की ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

डीएम की नोटिस जारी होने के बाद राजनीतिक दलों के लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि आखिरकार उस मामले में जिला प्रशासन की ओर से नोटिस क्यों नहीं जारी की गई थी। एक ही तरह के मामले में जिला प्रशासन क्यों दोहरा मापदंड अपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed