फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   atul rai bail

सांसद अतुल राय के आवेदन पर सुनवाई एक जुलाई को

Sun, 30 Jun 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
atul rai bail
वाराणसी। दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध घोषी के बसपा सांसद अतुल रॉय की ओर से शपथ ग्रहण करने जाने के लिए दिए गए आवेदन पर सुनवाई शनिवार को फि र टल गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) आशुतोष तिवारी की अदालत ने अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण आवेदन पर सुनवाई के लिए अगली तिथि एक जुलाई नियत कर दी। बता दें कि घोषी के सांसद अतुल राय ने बीते 27 जून को आवेदन देकर वर्तमान लोक सभा सत्र के दौरान विधि अनुसार संसद सदस्य के रूप में शपथग्रहण के लिए पुलिस अभिरक्षा में नई दिल्ली लोकसभा भवन भेजे जाने का अनुरोध किया है। अदालत में अपने अधिवक्ता अनुज यादव के जरिए दिए गए आवेदन में अतुल राय ने कहा है कि आरोपी घोषी का बसपा से निर्वाचित सांसद है। आरोपी दुराचार मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है और अभी तक लोकसभा में शपथ ग्रहण नहीं कर सका है। ऐसे में पुलिस अभिरक्षा में भेजकर शपथ ग्रहण कराने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके साथ ही अतुल राय की ओर से कोर्ट में एक अन्य आवेदन देकर जेल में जान को खतरा बताया गया है और खाने में जहर मिलाए जाने की आशंका जताने के साथ घर का भोजन दिए जाने और जेल में समुचित सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की गई है। इन दोनों आवेदन पर अब एक जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित
वाराणसी। मॉर्निंग कोर्ट मुद्दे को लेकर चल रही हड़ताल शनिवार को स्थगित हो गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति से मॉर्निंग कोर्ट के मुद्दे को लेकर चल रही हड़ताल को अग्रिम तिथि तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम व संचालन महामंत्री बृजेश मिश्रा ने किया। बैठक में अधिवक्ता घनश्याम मिश्र, पीएन राय, संजय सिंह दाढ़ी, रंजन मिश्रा, पंकज प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र सरदार, नागेंद्र सिंह, प्रवीण मिश्रा, आशुतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed