फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   atul maheshwari scholarship exam start in varanasi

वाराणसी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, मेधावियों में दिखा उत्साह

Sun, 05 Nov 2017 11:13 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 05 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam start in varanasi
पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में हो रही परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, पहड़िया में हो रही है। परीक्षा के लिए आये मेधावियों में भारी उत्साह नजर आया। परीक्षा दो पलियों में सुबह 10 से 11:30 बजे और दोपहर एक से 2:30 बजे तक होनी है।
विज्ञापन


पहली पाली में 9वीं-10वीं और दूसरी में 11वीं-12वीं के कुल 4050 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी सुबह से ही पहड़िया स्थित केंद्र पर पहुंच गए थे। दूसरे जिलों से कई छात्र रात में पहुंच गए थे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को उनकी ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए थे।
विज्ञापन


परीक्षार्थी से उनकी कक्षा के मुताबिक ही सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी सहित अन्य सौ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्र-छात्राओं को प्रवेश-पत्र के साथ पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। छात्र-छात्राएं ‘अमर उजाला’ नोएडा कार्यालय - 9999179966, 0120-4694250 और वाराणसी कार्यालय 8392945723, 8954886483 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed