फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted Suicide at BHU case Junior Doctors Protest, Citing Excessive Work Pressure in Surgery

बीएचयू में जान देने की कोशिश: विरोध में उतरे जूनियर डॉक्टर, बोले- सर्जरी में काम का दबाव अधिक

Mon, 16 Mar 2026 01:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Mar 2026 01:08 PM IST
सार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में जूनियर डॉक्टर द्वारा इंसुलिन की ओवरडोज लेने की घटना को लेकर तीसरे दिन साधी जूनियर डॉक्टर विरोध में उतर गए। उन्होंने कहा कि सर्जरी में काम का दबाव अधिक है। 

विज्ञापन
Attempted Suicide at BHU case Junior Doctors Protest, Citing Excessive Work Pressure in Surgery
आईएमएस बीएचयू में विरोध में उतरे जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर डॉ. सत्या के इंसुलिन की ओवरडोज लेने की घटना के तीसरे दिन रविवार को जूनियर डॉक्टर विरोध पर उतर आए। रविवार की देर शाम करीब 100 से अधिक डॉक्टर आईएमएस निदेशक कार्यालय पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बीएचयू अस्पताल में रेजिडेंट पर काम का दबाव है। अन्य विभागों की तुलना में सर्जरी विभाग में रेजिडेंट पर यह दबाव ज्यादा है। 

विज्ञापन


सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर डॉ. सत्या (25) ने किसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को इंसुलिन की ओवरडोज़ ले ली थी। इसके बाद से उनका इलाज शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) की आईसीयू में चल रहा है। डॉ. सत्या की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक वह पूरी तरह से होश में नहीं आ पाई हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंसुलिन की ओवरडोज़ का असर उनके शरीर के कई अंगों पर पड़ा है। निदेशक कार्यालय पर रविवार देर शाम जुटे जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को आईएमएस निदेशक, चिकित्सा संकाय के प्रमुख के साथ ही सर्जरी विभागाध्यक्ष और विभाग के अन्य डॉक्टरों से मुलाकात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन जूनियर डॉक्टर को देखने पहुंचे कुलपति
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी तीसरे दिन रविवार को शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने आईसीयू में उसका इलाज करने वाले डाॅक्टरों से बातचीत कर उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed