Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted self-immolation outside police station in Varanasi over land dispute two accused arrested

वाराणसी: थाने के बाहर जमीन विवाद में आत्मदाह का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार; पढ़ें- पूरा मामला

Thu, 05 Nov 2026 12:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 05 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

जैतपुरा थाने के बाहर जमीन विवाद को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए लोगों की जान बचाई और दो आरोपियों शिवप्रताप और सूर्यप्रताप को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Attempted self-immolation outside police station in Varanasi over land dispute two accused arrested
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के जैतपुरा थाने के बाहर जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो बहनों और उनके साथियों ने अपने भाई के साथ खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर सभी की जान बचाई और दो आरोपियों शिवप्रताप और सूर्यप्रताप को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पहड़िया निवासी पीड़ित मंजीत सोनकर ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसकी बहनों, जीजा और जीजा के छोटे भाई से विवाद चल रहा है। वह परिवार समेत दूसरे स्थान पर रहता है। सुबह जब अपने घर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला। आलमारी से सामान गायब थे। इसी बात पर बहनों और अन्य परिजनों से कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मुझ पर और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस वाहनों पर भी ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव किया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने दौड़कर स्थिति संभाली। बहनें चांदनी, मंशा और एक अन्य युवक मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिवप्रताप और सूर्यप्रताप को मौके से गिरफ्तार किया गया। मंजीत सोनकर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह पूरा घटनाक्रम जमीन के बंटवारे से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed