फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempt for murder of advocate in mau

इलाहबाद के बाद मऊ में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद

Wed, 16 May 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 16 May 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Attempt for murder of advocate in mau

विज्ञापन
यूपी के इलाहबाद में हुई अधिवक्ता की हत्या को अभी कुछ ही दिन हुए बीते हैं कि बुधवार को मऊ जिले में भी एक वकील के उपर जानलेवा हमला हो गया। घटना वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पूरा मामला मऊ शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ले का है, जहा असलम अली नाम के अधिक्वता अपने घर से कोर्ट के लिए निकले थे।

रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया वहीं अधिवक्ता के उपर फायर भी किया। हाथ में गोली लगने के बाद भी अधिवक्ता हमलावरों से भिड़ गए। जिस पर बदमाशों ने असलहे की बट से उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए। इस दौरान अधिवक्ता ने बदमाशों में से एक का असलहा छीन लिया।
विज्ञापन


घायल अधिवक्ता का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने  वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता पर हुए प्राणघातक हमला मौके पर मौजूद सीसी टीवी में कैद हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अधिवक्ता असलम अली नन्हें (42) शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ले के निवासी हैं, और दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। रोजाना की तरह वह सुबह घर से दीवानी कचहरी के लिए रवाना हुए। वह अपने घर से दस मीटर आगे बढ़े कि कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया जिस पर वकील हमलावरों से भीड़ गए। तभी बदमाशों ने तमंचे से फायर किया। इस दौरान गोली अधिवक्ता के हाथ को जख्मी करते हुए निकल गई।

इस पर अधिवक्ता बदमाशो ंसे भिड़ गए। जिस पर  बदमाशों ने उन पर  तमंचे की मुठिया से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। घटना के दौरान हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अधिवक्ता के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां उपचार के बाद अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें अधिवक्ता ने फिरोज पुत्र अब्दुल हफीज, अबू ओजैफ पुत्र फिरोज और इरशाद पुत्र शौकत तथा तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। स बीच घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे।


 इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस हमलावरों की  गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि मेडिकल मुआयना की रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। कहा कि अधिवक्ता ने बदमाशों छीना गया पुलिस को सौँप दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed