फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on the makeup artist of Maa Vindhyavasini temple

मां विंध्यवासिनी मंदिर के बड़े श्रृंगारिया पर हमला, फेंका जलता हुआ दीपक

Thu, 06 Aug 2020 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Attack on the makeup artist of Maa Vindhyavasini temple
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

लॉक डाउन के बाद जब से मां विंध्यवासिनी का मंदिर खुला है आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। मंदिर पर कुछ पहले  जिस युवक ने से मारपीट हुई थी। 

विज्ञापन


उसी युवक ने बुधवार की रात बड़ी आरती के समय मंदिर के बड़े श्रृंगारिया शिवजी के ऊपर जलता हुआ दीपक फेंक कर जानलेवा हमला किया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।  श्रृंगारिया व पंडा समाज के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न कर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रधान श्रृंगारिया शिवजी प्रतिदिन की भांति 10 बजे के करीब मां विंध्यवासिनी की बड़ी आरती के लिए मंदिर पर गए थे।  इस दौरान वहां मौजूद युवक ने उनके ऊपर जलता हुआ दीपक फेंक कर जलाने की कोशिश की। जब तक लोग कुछ समझते वह वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रधान सिंगारिया शिवजी ने बताया कि आरोपी युवक प्रतिदिन रात को बड़ी आरती के समय ही आता है और सब को परेशान करता है। बीते कई दिनों से वह मंदिर पर उनके शिष्यों के साथ मारपीट कर रहा है। 


पुलिस के पास शिकायत करने के बाद भी पुलिस को उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  घटना के बाद पंडा समाज के लोग विंध्याचल थाने पर पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि लगभग माह भर पूर्व इसी युवक ने मंदिर पर मारपीट किया था। जिसमें मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed