फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on Khaki in Varanasi police detained three people in firing on daroga

वाराणसी में खाकी पर हमला: राजातालाब से ही दरोगा के पीछे लगे थे बदमाश, पुलिस ने तीन मनबढ़ों को हिरासत में लिया

Thu, 10 Nov 2022 05:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

वाराणसी के दरेखूं में दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट की घटना में अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। 

विज्ञापन
Attack on Khaki in Varanasi  police detained three people in firing on daroga
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दरेखूं में दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट की घटना में अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल व्यक्तिगत रंजिश, जमीन विवाद और भूमाफिया पर कार्रवाई को केंद्र में रखकर तफ्तीश जारी है। इलाके के तीन मनबढ़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक बदमाश का हुलिया भी सीसी कैमरे में चिह्नित हुआ है।

विज्ञापन


राजातालाब स्थित बाइक शोरूम पर दरोगा ने बाइक की मरम्मत कराई थी और वहां से चले तो उनके पीछे बदमाश लग गए थे। ऐसा पुलिस की तफ्तीश में सामने आ रहा है। बुधवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बाइक शोरूम पहुंचकर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज को देखा।  
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन भी पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से बातचीत की। इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए तेज तर्रार दरोगा व पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई है। रोहनिया थाने पर पुलिस आयुक्त ने इस केस से जुडे़ पुलिसकर्मियों संग बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने चेताया कि बदमाश हर हाल में गिरफ्तार होने चाहिए। वहीं, पुलिसकर्मियों ने जगतपुर नहर समेत लगभग डेढ़ किमी के दायरे में पिस्टल की खोजबीन की। पुलिसकर्मियों को अनुमान है कि शायद बदमाशों ने भागते समय पिस्टल फेंक दी होगी। घायल दरोगा की तहरीर पर रोहनिया थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।  

प्रतापगढ़ के भीखमपुर निवासी 2015 बैच के दरोगा अजय यादव लक्सा थाने पर तैनात हैं। मंगलवार की देर शाम वह अपने दरेखूं स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे कि तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। काफी देर तक दोनों से लड़ते रहे, तभी तीसरे बदमाश ने सीने पर गोली दाग दी। इस दौरान दरोगा की सरकारी पिस्टल और दस कारतूस, पर्स, मोबाइल लूट ले गए। रात में दरोगा का मोबाइल डेढ़ किसी दूर बरामद हुआ, जो बदमाशों ने फेंक दिया था।

सैकड़ों सीसी कैमरे खंगाले गए, एक बदमाश की हुई पहचान

लक्सा थाना में तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस की पांच टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। भदोही, मिर्जापुर के अलावा जौनपुर में बदमाशों के भागने की आशंका है। चांदपुर चौराहा से लेकर रोहनिया, जगतपुर, मोहनसराय समेत हाईवे, रिंग रोड किनारे सौ से अधिक सीसी कैमरे को पुलिस टीम ने खंगाला। उधर, दरोगा की हालत अब सामान्य है। आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया। क्राइम ब्रांच से जुड़े एक पुलिसकर्मी के अनुसार फुटेज में एक बदमाश की पहचान संभवत: हो गई है, जिसका हुलिया मिल रहा है। उससे पूछताछ जारी है।
    

दरोगा के निर्माणाधीन मकान पर अक्सर होती थी पार्टी

ग्रामीणों के अनुसार दरोगा के निर्माणाधीन मकान पर अक्सर पार्टी होती थी। घटनास्थल के पास रहने वालों ने बताया कि निर्माणाधीन मकान पर काफी लोगों को आना जाना होता था। जिस जमीन पर मकान बन रहा है, उसे दो बार में खरीदा गया। पहले एक बिस्वा फिर आधा विस्वा। घटनास्थल पर डाग स्क्वाड, फोरेंसिक, बम डिस्पोजल दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन की। गठित टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के अनुसार घायल दरोगा कुछ छुपा रहे हैं, जिससे पुलिस जांच में काफी परेशानी हो रही है।

रोहनिया में अधिकारियों ने डाला डेरा

पुलिस उच्चाधिकारियों ने रोहनिया क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। सुबह से लेकर रात तक अधिकारियों की आवाजाही घटनास्थल, थाना और आसपास इलाके  में हो रही है। मंगलवार की रात से ही अधिकारियों ने कैंप कर दिया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश मंगलवार की देर रात 12 बजे घटनास्थल से रवाना हुए और सुबह फिर पहुंच गए। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बैठक, तफ्तीश और अन्य पहलुओं पर बैठक की। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीमें अलर्टमोड में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed