फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atmanirbhar Mandal' meetings held across 13 BJP Mandals; emphasis on strengthening the organization

Varanasi News: भाजपा के 13 मंडलों में आत्मनिर्भर मंडल बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

Wed, 08 Jul 2026 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Atmanirbhar Mandal' meetings held across 13 BJP Mandals; emphasis on strengthening the organization
भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों में आयोजित हुई आत्मनिर्भर मंडल बैठक भाजपा
भाजपा महानगर ने मंगलवार को वाराणसी के सभी 13 मंडलों के आत्मनिर्भर मंडल की बैठक का आयोजन पार्टी के महानगर कार्यालय गुलाब बाग में किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, शक्ति केंद्रों के सशक्तीकरण, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम और मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन व वंदे मातरम् के साथ हुआ।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अन्य स्थानों की अपेक्षा अधिक है। मासिक बैठकें छूटे हुए कार्यों की समीक्षा और कमियों को दूर करने का अवसर प्रदान करती हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शक्ति केंद्रों को मजबूत करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से अपडेट रहने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। पन्ना प्रमुखों से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मिशन 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंडल प्रभारियों को अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठकें आयोजित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मंडल प्रभारी चंद्रशेखर उपाध्याय, सत्यप्रकाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, कांति दीक्षित, प्रमील पांडेय, योगेश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed