फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ATM vandalized , threw stones at shops

एटीएम में तोड़फोड़, दूकानों पर पथराव

Sat, 14 Mar 2015 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
ATM vandalized , threw stones at shops
वाराणसी। लंका क्षेत्र के सुंदरपुर नेवादा में गुरुवार की रात करीब दो बजे में शरारती तत्वों ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की। उन्होंने बगल की दो दूकानों पर भी पथराव किया।
विज्ञापन


तोड़फोड़ पर वहां जुटे लोगों ने जब शोर मचाया तो वे बाइक पर सवार होकर भाग निकले। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सुंदरपुर नेवादा में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर गार्ड राम प्रसाद की तैनाती है। गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह एटीएम रूम लॉक कर घर चला गया। रात करीब दो बजे दो बाइक पर सवार चार लोग आए। उन्होंने पथराव कर एटीएम रूम के गेट के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


तब तक पास स्थित नर्सिगिं होम पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो उन्होंने एटीएम के बगल में अंकित सिंह के कपड़े की दूकान और उसके ऊपरी हिस्से में स्थित दूसरी दूकान पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्ला-गुहार सुनकर जब तक आसपास के लोग जुटे तब तक चारों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। उन्होंने लूट की नीयत से एटीएम में तोड़फोड़ की या शराब के नशे में, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed