फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atal bihari vajpayee asthi kalash will come in varanasi on twenty five of august

काशी में 32 स्थानों पर होगा अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्पार्चन

Wed, 22 Aug 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 22 Aug 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee asthi kalash will come in varanasi on twenty five of august
अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का काशी में 32 स्थानों पर पुष्पार्चन किया जाएगा। भाजपा ने फूलपुर से राजेंद्र प्रसाद घाट तक रोडमैप तैयार किया है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव 24 अगस्त को अमेठी की हजारीगंज सीमा पर अस्थि कलश यात्रा का पुष्पार्चन करेंगे।
विज्ञापन


अमेठी, सुल्तानपुर होते हुए यात्रा जौनपुर में रात्रि विश्राम के बाद 25 अगस्त को काशी पहुंचेगी। सुबह 10:20 बजे यात्रा फुलपुर बाजार पहुंचेगी। यहां से 10 स्थानों पिंडरा, बाबतपुर चौराहा, हरहुआ बाजार, काजी सराय, प्रज्ञा हास्पिटल, तरना, शिवपुर चौराहा, हेमंत सिंह हास्पिटल के पास, संत अतुलानंद स्कूल के पास पुष्पार्चन किया जाएगा। इसके बाद अतुलानंद मोड़ से महानगर की टीम यात्रा के साथ हो जाएगी।
विज्ञापन


महानगर में 22 स्थानों राजर्षि चौराहा, सर्किट हाउस, गोलघर, अंबेडकर चौराहा, विवेकानंद मूर्ति, नदेसर चौराहा, अंधरापुल, चौरामाता मंदिर, जगतगंज मोड़, लहुराबीर चौराहा, पिपलानी मोड़, कबीरचौरा, मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय, चौक, ज्ञानवापी, कोतवालपुरा, गोदौलिया, राजेंद्र प्रसाद घाट पर पुष्पार्चन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य की देखरेख में यह पूरा कार्यक्रम होगा। हर विधानसभा के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देंगे। गुलाब की पंखुडि़यों से पुष्पवर्षा के लिए 20 से अधिक स्थान चयनित किए गए हैं।

राजेंद्र प्रसाद घाट पर प्रवाहित होंगी अस्थियां

Atal bihari vajpayee asthi kalash will come in varanasi on twenty five of august
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल राजेंद्र प्रसाद घाट का निरीक्षण किया। यहां पहले श्रद्धांजलि सभा होगी।

उसके बाद नाव से अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। अस्थि कलश 25 अगस्त को तकरीबन 12 से 1 बजे तक राजेंद्र प्रसाद घाट पर पहुंच जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए निरीक्षण किया गया है।

वहां की कमियों को दुरुस्त करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण करने वालों में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अशोक चौरसिया, नरसिंह बाबा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed