फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   At least in the PM's parliamentary constituency, the public should appreciate the roads: Deputy CM

पीएम के संसदीय क्षेत्र में तो कम से कम जनता सड़कों की सराहना करें: डिप्टी सीएम

Sun, 01 Dec 2019 08:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Dec 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
At least in the PM's parliamentary constituency, the public should appreciate the roads: Deputy CM
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, यहां की सड़कें सदैव ठीक हालत में रहे। जनता सराहना करे, तभी माना जाएगा कि सड़कें ठीक हैं। रविवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाएं। सुरक्षा मानकों का खयाल रखें। बैठक में अनुपस्थित सेतु निगम, फूड प्रोसेसिंग, निर्माण निगम के अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि जहां जरूरत हो डायवर्जन लें। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। युद्ध स्तर पर गुणवत्ता के साथ कार्य करें, ताकि प्रशंसा सुनने को मिले। अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में उप मुख्यमंत्री को बताया गया कि शहर में लोक निर्माण विभाग की सड़कों की संख्या 50 है। इनकी लंबाई 157.55 किलोमीटर है। सभी मार्गों पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर का काम 82 प्रतिशत पूरा हो गया है। सकलडीहा-सैदपुर मार्ग, अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर पैच कराया गया है। बलुआ सेतु की मरम्मत का काम पूरा हो गया और यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

At least in the PM's parliamentary constituency, the public should appreciate the roads: Deputy CM
समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि नगर निगम की सात मीटर चौड़ाई वाली सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर ठीक कराई जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का स्टीमेट भी मांगा, ताकि धन आवंटित कराकर उन्हें ठीक कराया जा सके। 

जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को दी बधाई  

उप मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। इस दौरान दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर हंसराज विश्वकर्मा और पहली बार महानगर अध्यक्ष बनने पर विद्यासागर राय को बधाई दी गई। वह नगर निगम के पीछे अरविंद चतुर्वेदी की देखरेख में चल रहे रामकथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी के आवास पर गए। इसके बाद वह प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed