फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Astrology paves the way for successful life: Seema Dwivedi

सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है ज्योतिष : सीमा द्विवेदी

Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Astrology paves the way for successful life: Seema Dwivedi
बीएचयू के संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ताओं ने ज्योतिष की महत्ता से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि ज्योतिष शास्त्र का जीवन में बहुत उपयोग है। जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत जो भी क्रियाकलाप होते हैं, वह ज्योतिष के आधार पर ही निर्धारित हैं।
विज्ञापन

समारोह में सीमा द्विवेदी ने कहा कि ज्योतिष सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। जीवन में सनातन धर्म के अनुसार लक्ष्य प्राप्ति का भी यही सबसे बड़ा साधन है। यहीं नहीं जो भी कमियां होती हैं, उसे दूर करने का उपाय भी हमें ज्योतिष विद्या में ही मिलता है। नेपाल के अर्जुन प्रसाद वास्तोला ने ज्योतिष एवं पंचांग की प्रशंसा कर मुहूर्तादि को सनातन परंपरा का आधार बताया। उन्होंने पंचांगों की एकरूपता की बात कही।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि वेद विहित यज्ञों का आधार ज्योतिष है और ज्योतिष का आधार काल है। वेद को सम्यक् प्रकार से जानने हेतु वेदांगों के माध्यम से ही समझा जा सकता है। संकाय प्रमुख प्रो. कमलेश झा ने कहा कि प्रज्ज्वलित अग्नि में आहुति वैदिक या तांत्रिक प्रयोग का आधार सर्वतोभावेन ज्योतिष ही है। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. गिरिजा शंकर त्रिपाठी, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विनय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान प्रो. रामचंद्र पांडेय प्रो. सर्वनारायण झा, प्रो. उमाशंकर शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषमणि माला, मुहूर्ततचिंतामणि का लोकार्पण
पहले दिन प्रो. गिरिजाशंकर शास्त्री द्वारा कनाडा से प्रकाशित, संपादित ग्रन्थ ‘ज्योतिष मणि माला’ और डॉ. सुभाष पांडेय द्वारा संपादित ग्रंथ ‘‘मुहूर्त्तचिन्तामणि’’ का लोकार्पण अतिथियों ने किया। अतिथियों ने दोनों विद्वानों के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed