फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Astrologer makes prediction regarding Ram Mandir case Digvijaya singh withdraw donation takes dig

UP: राम मंदिर केस में ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, कहा- दिग्विजय वापस ले सकते हैं अपना चंदा; किया तंज

Sat, 04 Jul 2026 08:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

Ballia News: राम मंदिर चंदा मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा कि यदि वह अपना चंदा वापस चाहते हैं तो बैंक खाता उपलब्ध करा दें। वह 1.11 लाख रुपये भेज देंगे। प्रेसवार्ता में उपाध्याय अपने साथ रुपये का चेक भी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Astrologer makes prediction regarding Ram Mandir case Digvijaya singh withdraw donation takes dig
ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय। - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर से जुड़े चंदा प्रकरण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह वास्तव में मंदिर निर्माण के लिए दिए गए अपने चंदे की राशि वापस चाहते हैं तो वे अपना बैंक खाता उपलब्ध करा दें। वह अपनी ओर से तत्काल 1 लाख 11 हजार रुपये उनके खाते में भेज देंगे।

विज्ञापन


शनिवार को शहर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विनोद कुमार उपाध्याय अपने साथ 1 लाख 11 हजार रुपये का चेक भी लेकर पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सामने चेक दिखाते हुए कहा कि यह राशि दिग्विजय सिंह को देने के लिए तैयार है। उनका कहना था कि यदि कांग्रेस नेता अपने बयान पर गंभीर हैं तो उन्हें केवल अपना बैंक खाता नंबर सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि राशि तुरंत हस्तांतरित की जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos

उपाध्याय ने कहा कि दिग्विजय सिंह का यह कहना कि उनका चंदा चोरी हो गया है, तथ्यों पर आधारित नहीं है और इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उनके अनुसार, यह मामला श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम को अर्पित चढ़ावे से जुड़ा है, जिसकी जांच सरकार और संबंधित एजेंसियों के स्तर पर की जा रही है। जांच पूरी होने से पहले पूरे श्रीराम मंदिर ट्रस्ट या मंदिर की व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए। बिना ठोस तथ्यों के सार्वजनिक बयान देना सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

प्रेसवार्ता के दौरान विनोद कुमार उपाध्याय ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भगवान श्रीराम की आस्था और उनसे जुड़े विषयों पर प्रश्न खड़े करने का रहा है। उनका आरोप था कि ऐसे बयान राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनसे जुड़े मामलों पर जिम्मेदारी के साथ टिप्पणी की जानी चाहिए। प्रेसवार्ता में उनके समर्थक और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed