UP News: सुनसान रोड पर मिली सहायक शिक्षक की लाश, सपा नेता सहित तीन नामजद; पिता बोले- ये लोग कर चुके हैं मारपीट
यूपी के मऊ जिले में सहायक शिक्षक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर दोहरीघाट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता ने सपा नेता सहित तीन लोगों पर बेटी की हत्या का संदेह जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी सहायक शिक्षक की रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सपा ने व प्रधानपति और उसके बेटे सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विशुनपुरा निवासी मनोज सिंह (38) दोहरीघाट ब्लॉक के कोटिया प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। रविवार की शाम बाइक से सब्जी खरीदने कोरौली बाजार गए थे। शाम करीब 7:30 बजे पुरमोती-कुरुंगा मार्ग पर चार पूरवा गांव में सुनसान रास्ते पर वो घायल अवस्था में पड़े थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
परिजनों में मचा कोहराम
पिता राम सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को विशुनपुर निवासी सपा नेता व प्रधानपति रामसमुझ सिंह पटेल, उसके बेटे सत्यजीत और संजय करमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हत्या की आशंका में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। उनकी पत्नी बिंदु देवी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मनोज सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
जमीन के विवाद में चार बार हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के विवाद में शिक्षक मनोज सिंह और प्रधानपति रामसमुझ सिंह पटेल के बीच रंजिश थी। चार माह पहले ही दोनों परिवारों में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी तीन बार मारपीट हो चुकी है।
पिता की तहरीर के आधार पर हत्या की आशंका में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। - राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना दोहरीघाट