फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assistant professor suicide in Varanasi

असिस्टेंट प्रोफेसर ने दोस्त की छत से कूद कर जान दी, शराब पीकर दोनों कर रहे थे झगड़ा

Mon, 01 Apr 2019 06:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor suicide in Varanasi
फाइल फोटो
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत विनायका स्थित चार मंजिला विनायका अपार्टमेंट की छत से शनिवार की देर रात शराब के नशे में डीएवी पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलजा सिंह (51) ने छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद यूपी 100 की पीआरवी से डॉ. शैलजा को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भेलूपुर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


डॉ. शैलजा की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि अवसाद ग्रस्त होने या निजी जीवन की खींचतान से आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. शैलजा दो लड़कियों की मां थीं और भेलूपुर थाना अंतर्गत पद्मश्री चौराहा के पास रहती थीं। 

वहीं, एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल उनके पति बैजनत्था क्षेत्र में बेटियों के साथ अलग रहते हैं। विनायका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 306 में डीएवी कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार सिंह रहते हैं। 

अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि डॉ. शैलजा का डॉ. सतीश के फ्लैट पर आना-जाना लगा रहता था। शनिवार की रात डॉ. सतीश के फ्लैट में झगड़ा और हाथापाई होने के साथ ही जोर-जोर से आवाज बाहर आ रही थी।

 दोनों लोग बैठकर शराब पी रहे थे और नशे में थे। मामला शांत न होते देख अपार्टमेंट में रहने वालों ने सौ नंबर पर कॉल किया तो रात 12:30 बजे के लगभग पुलिस आई। 

पुलिसकर्मियों ने गार्ड से डॉ. सतीश को नीचे बुलाया और उनसे बातचीत  कर रहे थे कि इसी बीच रात एक बजे के लगभग डॉ. शैलजा ने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। उपचार के दौरान रात दो बजे के लगभग उनकी मौत हो गई तो पुलिस की सूचना पर उनके पति पहुंचे।
 

फिलहाल डॉ. शैलजा के पति ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल और मेसेज चेक करने के साथ ही अपार्टमेंट में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आत्महत्या की वजह को स्पष्ट किया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed