फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assi ghat Varanasi resonated with the text of Shiva Tandava on International Women Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिव तांडव के पाठ से गूंजा गंगा का किनारा, 1000 महिलाएं हुईं शामिल

Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Assi ghat Varanasi resonated with the text of Shiva Tandava on International Women Day
शिव तांडव स्त्रोत का अस्सी घाट का समापन - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाराणसी के अस्सी घाट का किनारा शिव तांडव के पाठ से गूंज उठा। 1000 महिलाओं ने गंगा के किनारे लयबद्ध पाठ किया। हर-हर महादेव का उद्घोष और बाबा की स्तुति में शिव तांडव का यह अद्भुत और अनोखा आयोजन अनूठे उत्सव सरीखा ही नजर आया। 

विज्ञापन


फाउंडेशन फार होलिस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फील्ड की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोमवार को अस्सी घाट पर गंगा आरती के पूर्व 1000 महिलाओं ने शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ लाल रंग के परिधान में महिलाओं और युवतियों ने हाथों में दीपक लेकर शिव स्तुति की। इस दौरान देश के विभिन्न भागों से लगभग 200 लोग भी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आधी आबादी के आदर में डूबी रही काशी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पैक्ट एडुकेयर फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस के अवसर पर मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को नारायणी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें मिली पांडेय, रश्मि सिंह, प्रीती गुप्ता, शालिनी गोस्वामी, प्रतिमा तिवारी, सविता मिश्रा सहित 20 महिलाओं का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि कत्थक डांसर डॉ. ममता टंडन, इंदु गुप्ता रहे। कार्यक्रम में मनोज झा, ज्योति झा, रूबी गुप्ता, अदिति गुप्ता, पार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।

महिलाएं एक दूसरे का करे सहयोग
आर्य महिला पीजी कालेज के तेजस्विनी प्रकोष्ठ की ओर से हुई गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुधा सिंह और डॉ. दिव्या खन्ना ने कहा कि महिलाएं एक दूसरे की सहायता व सहयोग करें। इस दौरान प्राचार्या प्रो. रचना दुबे, डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. दीपिका बरनवाल आदि मौजूद रहीं।

किशोरियों को दिए गए सेनेटरी पैड
सखी पैड बैंक की ओर से गणपति पब्लिक स्कूल में मां अन्नपूर्णा महिला सेवा समिति की ओर से किशोरियों को सेनेटरी पैड दिए गए। इस अवसर पर सुनीता भार्गव, चारु जैन, रितिका जैन, सरिता राय, शिल्पी सिंह, रीता बजाज, साक्षी बजाज, अर्पिता श्रीवास्तव, हुस्ना बेगम, शम्पा राय आदि मौजूद रहीं।
 
महिला सम्मान के प्रति बच्चों ने ली शपथ
युवा फाउंडेशन की ओर से चांदमारी स्थित रामेश्वर महादेव इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा को अपना दायित्व समझ उसे पूरा करने की शपथ ली। इस अवसर पर सीमा चौधरी, रविंद्र मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सभी करें नारी शक्ति का सम्मान 
महाराजा बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर में हुई गोष्ठी में प्राचार्या डॉ. देवेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सभी वर्गों को नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर नूतन श्रीवास्तव, किरण यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed