फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashtami Puja: Worshipped the Mother Goddess by fasting for 26 hours, worshiping 50,000 girls

अष्टमी पूजा : 26 घंटे व्रत कर मां की आराधना की, 50 हजार कन्याओं का पूजन

Fri, 27 Mar 2026 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ashtami Puja: Worshipped the Mother Goddess by fasting for 26 hours, worshiping 50,000 girls
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को भक्तों ने करीब 26 घंटे व्रत रखकर मां की आराधना की। देवी मंदिरों में 15 से 19 घंटे दर्शन-पूजन का सिलसिला चला। दिनभर मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ रही। जगह-जगह मंदिरों, मठों और घरों में 50 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन हुआ। अखंड मानस व दुर्गासप्तशती पाठ हुआ। शुक्रवार को रामनवमी पूजा होगी और श्रीराम जन्मोत्सव की धूम रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भक्तों ने अष्टमी व्रत रखकर देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कुछ मंदिरों में दर्शन के लिए दिनभर लाइन लगी रही। फूलमाला और फलों की दुकानों पर भीड़ थी। काफी स्थानों पर कन्याओं का पूजन कर पांव पखारे गए। उनको भोज करवाकर उपहार दिया गया। कुछ स्थानों पर दोपहर में नवमी तिथि चढ़ने के कारण हवन-पूजन भी हुआ। शुक्रवार को रामनवमी पर हवन पूजन, कन्या पूजन, जगह-जगह से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। अखंड रामायण की पूर्णाहुति होगी। श्रीरामकथा मंदाकिनी समिति की ओर से अस्सी से शोभायात्रा, नागरिक संघ की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर राममय रात आदि आयोजन होंगे।
विज्ञापन


501 कन्याओं का पूजन कर हुआ सम्मान

सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ की ओर से सारनाथ स्थित श्री चित्रगुप्त राधेकृष्ण मंदिर (काशी कुष्ठ सेवा संघ आश्रम) में 501 कन्याओं का सामूहिक पूजन हुअ। साथ ही समाज सेवा में समर्पित महिलाओं को नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया गया। सफेद व लाल वस्त्रों में सजीं 501 कन्याओं के पूजन से पूरा परिसर मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। पीठ के सचिव मुकुंद टप्पू आदि ने उनका पूजन किया। इस मौके पर साधना अग्रहरि, ममता पटेल, रमेश बाबा, मुक्तेश्वरी गिरी, डॉ. राहुल सिन्हा, स्नेह रंजन, गजेंद्र, हरिशंकर, दिलीप सिंह, विनोद शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed