फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashoka Institute students made pollution free rocket in varanasi

वाराणसी: यह रॉकेट प्रदूषण नहीं करेगा और रिमोट से चलेगा, दीपावली पर इन दो छात्रों ने किया ये कारनामा

Thu, 24 Oct 2019 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Ashoka Institute students made pollution free rocket in varanasi
छात्रों ने बनाया रॉकेट। - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर पटाखों के जलने से हवा के प्रदूषित होने का खतरा तो रहता ही है, साथ ही सावधानी न बरतने पर हाथ भी कभी-कभी जल जाते हैं। इसीलिए सावधानी पूर्वक पटाखा जलाने की सलाह दी जाती है। इस बीच अशोका इंस्टीट्यूट के दो छात्रों ने ऐसा रॉकेट बनाया है जो रिमोट से छूटेगा। यह न केवल प्रदूषण फ्री होगा बल्कि इसको जलाने में कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन


पहडि़या स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैकेनिकल साइंस के छात्र विशाल पटेल और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुके अरुण सैनी ने जो मॉडल बनाया है, उसे संस्थान के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य, निदेशक डॉ. सारिका श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने सराहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : देश का सबसे प्रदूषित शहर हुआ बनारस, दमघोंटू हवा के सबसे बड़े ये हैं कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि यह पूरी तरह से प्रदूषण रहित है। बाजार में तो पटाखे हजार रुपये और उससे अधिक तक के भी मिलते हैं लेकिन इस रॉकेट और पटाखे में दोनों छात्रों ने इलेक्ट्रानिक खिलौनों के उपकरणों का प्रयोग किया है। साथ ही इसको बनाने में भी केवल 250 रुपये की लागत आई है। छात्रों ने इसे सेफ्टी हैपी दीपावली नाम दिया है। निदेशक डॉ. सारिका ने बताया कि इसके माध्यम से छात्रों ने इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया है।

ऐसे बनाया रॉकेट और पटाखा
इसे बनाने में आरएफ रिमोट, आयरन की प्लेट, पोटैशियम नाइट्रेट, शक्कर आदि का इस्तेमाल किया है। छात्रों ने बताया कि रिमोट के स्विच से जो करंट निकलती है वह लोहे की प्लेट को गर्म करता है। इस इको फ्रेंडली रॉकेट की खासियत है कि प्लेट गर्म होने के बाद अपने आप जल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed