फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   asha bhosle reached varanasi very first time for participate in sur ganga

काशी पहुंचीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले, प्रशंसकों के प्यार से हुईं भावुक

Mon, 24 Apr 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 24 Apr 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
asha bhosle reached varanasi very first time for participate in sur ganga
पद्मभूषण पार्श्वगायिका सुर गंगा संगीत महोत्सव में शामिल हुईं - फोटो : अमर उजाला
पहली बार काशी आई सुरों की मल्लिका पद्मभूषण आशा भोसले रविवार रात प्रशंसकों के प्यार और हर-हर महादेव के जयघोष पर भावुक हो गईं।
विज्ञापन


गंगा किनारे सीढ़ियों से लेकर घाटों तक उमड़ी भीड़ का उन्होंने भैंसासुर घाट पर सुर गंगा के मंच से अभिवादन किया। कहा-बनारसी साड़ी की तरह ही यहां के लोग भी बहुत खूबसूरत हैं। अब तक मैं बनारस नहीं आ सकी थी।

इसका मुझे बहुत अफसोस है। भावुक शब्दों में बोलीं कि काशीवासियों के प्यार के आगे कुछ बोल नहीं पा रही हूं।  

यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में बनारस को संगीत का शहर घोषित किए जाने के जश्न में आयोजित संगीत महोत्सव के सम्मान समारोह में आईं पार्श्व गायिका मंच पर पहुंचने के बाद खुद को सुर लगाने से नहीं रोक सकीं।
विज्ञापन


बताया कि आयोजकों को उन्होंने पहले ही साफ मना कर दिया था कि वह गाएंगी नहीं। हालांकि प्रशंसकों की गुहार पर उन्होंने कहा कि लोग मुझे सुनना चाहते हैं और फिर सुर लगाना शुरू कर दिया। उनके चार चुनिंदा नगमों को भीड़ भी तालियों के साथ दोहराती और झूमती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 बताया कि वह भगवान शिव की भक्त हैं। अब तक 10 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। आने वाले समय में बद्रीनाथ और अमरनाथ बाबा के भी दर्शन करेंगी ताकि द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी हो सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed