{"_id":"58fe3ee64f1c1b9d65c0c6db","slug":"asha-bhosle-reached-kashi-vishwnath-temple-and-do-pray","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशा भोसले ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, सोनू निगम के बारे में कह गईं बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा भोसले ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, सोनू निगम के बारे में कह गईं बड़ी बात
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर पहुंची आशा भोसले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्श्व गायिका पद्मभूषण आशा भोसले ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कर उन्होंने मंगल कामना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विकास के एजेंडे की जमकर तारीफ की।
पार्श्व गायिका ने कहा कि ऐसा मजबूत नेतृत्व देश को 50 वर्ष पहले मिला होता तो भारत विकास के पथ पर बहुत आगे निकल गया होता।
विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर बातचीत के दौरान आशा भोसले ने कहा कि देश को पहली बार अच्छा नेता मिला है।
उन्होंने दो दिन बनारस में बिताने के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि घाटों से लेकर सड़कों तक स्वच्छता दिख रही है। गंगा तट पर जिस होटल में ठहरी हूं, वहां आसपास के घाटों की सीढ़ियां साफ-सुथरी नजर आईं। इससे लग रहा है कि बनारस विकास की ओर बढ़ रहा है।
सोनू निगम के बयान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तब आशा ने कहा कि इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है। सोनू ने मेरे साथ गाना गाया है, मैं उसके साथ हूं। इससे पहले गर्भगृह में मंत्रोच्चार के सात उन्होंने पहली बार बाबा का रुद्राभिषेक किया।

पंकज उदास पहुंचे, गजल नाइट में करेंगे शिरकत
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पंकज उदास का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
सुर गंगा संगीत महोत्सव मंगलवार को गजलों के नाम यादगार बनेगा। गजल नाइट ‘नजराना -ए-नजीम’के लिए कलाकार काशी पहुंचने लगे हैं। जाने माने गजल गायक पंकज उदास सोमवार की शाम काशी पहुंच गए।
एयरपोर्ट पर सुर गंगा से जुड़े आयोजन समिति के लोगों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर सुर गंगा से जुड़े आयोजन समिति के लोगों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।