{"_id":"595151fb4f1c1b6f308b4788","slug":"arto-rs-yadav-buildings-documents-will-be-inspect-by-vda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर कसा शिकंजा, वीडीए करेगा भवनों के दस्तावेज की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर कसा शिकंजा, वीडीए करेगा भवनों के दस्तावेज की पड़ताल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
rs yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के होटल से लेकर आलीशान भवनों पर वीडीए की नजर है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद वीडीए भवनों का ब्योरा जुटा रहा है। आरएस यादव के चंदौली से लेकर बनारस तक के भवनों का हिसाब होगा।
विभाग देखेगा कि निर्माण मानक के अनुरूप हुआ है या नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद आरएस यादव के वाराणसी और चंदौली के अलावा कई जगहों पर जमीन, होटल और बंगला हैं। इसमें कई तो उसके चालक और रिश्तेदार व परिवार के सदस्यों के नाम से हैं।
जेल से पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान पुलिस को भवन निर्माण संबंधी जो जानकारी मिली है, उसे वीडीए को सौंप दिया गया है। अवैध ढंग से कमाई कर ट्रांसपोर्ट से लेकर होटल तक जाल बिछाने वाले आरएस यादव के कई जगह मकान और जमीन है।
विज्ञापन
इधर वीडीए के अधिकारी का कहना है कि होटल और भवन की जांच की जाएगी कि वे नक्शे के अनुरूप बने हैं या नहीं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरएस पर केस की जांच में अब तेजी की उम्मीद
एआरटीओ आरएस यादव
- फोटो : SELF
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। यादव की तीन बोगस कंपनियों के कागजात बरामद होने के बाद पुलिस की विवेचना में अब तेजी आने की उम्मीद है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस चंदौली कोतवाली और अलीनगर थाने में दर्ज दो मुकदमों में से किसी एक में जल्दी ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
आरएस यादव तीन बोगस कंपनियों से अपना काला धन सफेद करता था। इन कंपनियों में बेटा, बेटी, चालक और परिवार के अन्य सदस्य निदेशक हैं। शहर के कुछ कारोबारी भी कंपनियों में शेयर होल्डर हैं।
पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से कंपनियों की पड़ताल के अलावा शेयर होल्डरों से भी पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंपनियों से जुड़े कुछ लोगों के बयान भी लिए जाएंगे। 36 घंटे की रिमांड के दौरान पुलिस ने यादव के विभिन्न ठिकानों से कंपनियों के महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के पांच करोड़ के शेयर का भी पता चला है।