फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Artists wish for freedom from the epidemic, trained online on World Dance Day, told- Lockdown is the time for spiritual practice

कलाकारों ने की महामारी से मुक्ति की कामना, विश्व नृत्य दिवस पर ऑनलाइन ही दिया प्रशिक्षण, बताया- लॉकडाउन साधना का है समय 

Wed, 29 Apr 2020 11:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 29 Apr 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Artists wish for freedom from the epidemic, trained online on World Dance Day, told- Lockdown is the time for spiritual practice
डांस - फोटो : pixabay

कला, संस्कृति और संगीत की नगरी काशी लॉक डाउन में वीरान है। बावजूद इसके कलाकारों का जज्बा कम नहीं हुआ है। काशी के संगीत कलाकार अपनी साधना में मगन हैं। विश्व नृत्य दिवस पर भी बनारस घराने से जुड़े नर्तक कलाकारों ने विश्व को महामारी से मुक्त करने की कामना की।

विज्ञापन


 बनारस घराने के कथक नर्तक विशाल कृष्णा ने अपने फेसबुक वॉल पर कथक की वीडियो पोस्ट की। इसके साथ ही  विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ऑनलाइन अपने शिष्यों को कथक के गुर भी सिखाए। विशाल ने बताया कि लॉक डाउन का समय तो पूरी तरह से साधना का समय है। हम नृत्य की साधना कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही घर बैठे नृत्य के माध्यम से ऑनलाइन होने वाले कांसर्ट में परफार्मेंस के माध्यम से लोगों की आर्थिक मदद भी हो रही है। गीत, संगीत और नृत्य की विधा अगर आपके जीवन में है तो कोई भी तनाव आप पर हावी नहीं हो सकता है। हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हम संगीत से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी से अपील की है कि वह कोई न कोई विधा जरूर सीखें। विश्व नृत्य दिवस अपने परिवार के साथ मनाइये जरूरी नहीं कि आप शास्त्रीय नृत्य या संगीत ही करें आप जैसा नृत्य करना चाहें करिए। वहीं गौरव और सौरव मिश्रा मिश्रा ने भी विश्व नृत्य दिवस पर अपने नृत्य के माध्यम से कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की। उन्होंने काशी वासियों से भी अपील की है कि वह लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सभी पर भारी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed