{"_id":"5ea9c4b88ebc3e9031064eee","slug":"artists-wish-for-freedom-from-the-epidemic-trained-online-on-world-dance-day-told-lockdown-is-the-time-for-spiritual-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने की महामारी से मुक्ति की कामना, विश्व नृत्य दिवस पर ऑनलाइन ही दिया प्रशिक्षण, बताया- लॉकडाउन साधना का है समय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने की महामारी से मुक्ति की कामना, विश्व नृत्य दिवस पर ऑनलाइन ही दिया प्रशिक्षण, बताया- लॉकडाउन साधना का है समय
Wed, 29 Apr 2020 11:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
डांस
- फोटो : pixabay
कला, संस्कृति और संगीत की नगरी काशी लॉक डाउन में वीरान है। बावजूद इसके कलाकारों का जज्बा कम नहीं हुआ है। काशी के संगीत कलाकार अपनी साधना में मगन हैं। विश्व नृत्य दिवस पर भी बनारस घराने से जुड़े नर्तक कलाकारों ने विश्व को महामारी से मुक्त करने की कामना की।
विज्ञापन
बनारस घराने के कथक नर्तक विशाल कृष्णा ने अपने फेसबुक वॉल पर कथक की वीडियो पोस्ट की। इसके साथ ही विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ऑनलाइन अपने शिष्यों को कथक के गुर भी सिखाए। विशाल ने बताया कि लॉक डाउन का समय तो पूरी तरह से साधना का समय है। हम नृत्य की साधना कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही घर बैठे नृत्य के माध्यम से ऑनलाइन होने वाले कांसर्ट में परफार्मेंस के माध्यम से लोगों की आर्थिक मदद भी हो रही है। गीत, संगीत और नृत्य की विधा अगर आपके जीवन में है तो कोई भी तनाव आप पर हावी नहीं हो सकता है। हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हम संगीत से जुड़े हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से अपील की है कि वह कोई न कोई विधा जरूर सीखें। विश्व नृत्य दिवस अपने परिवार के साथ मनाइये जरूरी नहीं कि आप शास्त्रीय नृत्य या संगीत ही करें आप जैसा नृत्य करना चाहें करिए। वहीं गौरव और सौरव मिश्रा मिश्रा ने भी विश्व नृत्य दिवस पर अपने नृत्य के माध्यम से कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की। उन्होंने काशी वासियों से भी अपील की है कि वह लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सभी पर भारी पड़ेगी।