काशी के कलाकारों ने गीत गाकर कहा - सोशल मीडिया से दूर न हों प्रधानमंत्री
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म छोड़ने पर विचार करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिक्रियाओं के आने का सिलसिला जारी है। पीएम के अचानक लिए गए इस फैसले से लोग आश्चर्य में हैं।
इसी क्रम में मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को गंगा में बजड़े पर गीत गाकर उनसे सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की गई। गायक राकेश चौबे उर्फ संगम ने अपनी टीम के साथ प्रधानमंत्री से अपील की कि वह सोशल मीडिया से दूरी न बनाएं। यह सूचनाओं के आदान-प्रदान का सबसे सशक्त माध्यम है। राकेश ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के लोग हैं और हमें उम्मीद है कि वह हमारे अनुरोध पर ध्यान देंगे।